Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब, कड़ाके की ठंड और बारिश में भी श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार
रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। Rudraprayag News: हिमालयी क्षेत्र में स्थित केदारनाथ धाम में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। लगातार हो रही बर्फबारी के चलते पूरा क्षेत्र सफेद चादर से ढक गया है और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कड़ाके की ठंड और कठिन मौसम परिस्थितियों के (Baba Kedarnath Dham) बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था अडिग नजर आ रही है।
Read More: Mamata Banerjee News: ममता बनर्जी ने किया इस्तीफा देने से इनकार, अब कैसे बनेगी नई सरकार? जानें क्या कहता है संविधान
देशभर से पहुंचे हजारों तीर्थयात्री बर्फबारी के बीच भी मंदिर परिसर में लंबी कतारों में खड़े होकर बाबा केदार के दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। बर्फ गिरने से रास्ते फिसलन भरे हो गए हैं, जिससे यात्रा थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो गई है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है। “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ भक्त कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
Read More: Chandra Grahan 2026: इस दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, आसमान में दिखेगा ब्लड मून, जानें भारत में दिखेगा या नहींं
Rudraprayag News: प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। राहत और बचाव दलों को अलर्ट पर रखा गया है, वहीं चिकित्सा और आपात सेवाओं को भी सक्रिय किया गया है। हालांकि, श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण मंदिर परिसर में कतारें लगातार लंबी होती जा रही हैं। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
#WATCH | Rudraprayag, Uttarakhand: Weather conditions at Kedarnath Dham change once again, but even continuous snowfall has failed to dampen the faith of devotees.
Persistent snowfall in the region has led to a significant drop in temperature and increased cold conditions.… pic.twitter.com/7yLpytqEfe
— ANI (@ANI) May 5, 2026




