Raipur Crime News: रायपुर में हत्या की बड़ी वारदात, जीजा ने दो सालियों पर चलाई गोली, एक की मौत, दूसरी गंभीर, मचा हड़कंप
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Crime News: राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पंडरी थाना क्षेत्र के सुंदरी पारा इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी ही दो सालियों ( Raipur Crime News) पर गोली चला दी। जानकारी के मुताबिक, आरोपी जीतेन्द्र वर्मा, जो पेशे से बाउंसर है,जो घर के अंदर ही लाइसेंसी पिस्टल से अपने दोनों सालियों पर फायरिंग की। इस हमले में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
Read More: CM meeting: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नया रायपुर में लेंगे अहम समीक्षा बैठक
वहीं मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी मोवा बाजार चौक में रहता है पारिवारिक विवाद के चलते सुंदरी पारा घर पंहुचा जहाँ दोनों सालियों से विवाद हुआ। उसी बीच पिस्टल निकाली और चला दी। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घर के बाहर मेन रोड में जय दुर्गा मेडिकल के अंदर और मोवा मेन रोड उषा प्राइड के सामने भी फायरिंग किया। घटना की सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही डीसीपी मयंक गुर्जर भी घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
Read More: Raipur News: खारुन नदी किनारे गांजा तस्करी का पर्दाफाश, 3.6 किलो गांजा समेत युवक गिरफ्तार
Raipur Crime News: मामले की जानकारी देते हुए DCP मयंक गुर्जर ने बताया कि,पत्नी से पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया है। लाइसेंसी पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, आगे की कार्रवाई जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
आरोपी जीजा




