[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

ED RAID UPDATE : बिलासपुर में ज्वैलरी शॉप से 17 किलो सोना और करोड़ों के हीरे जब्त

Bilaspur. ED RAID UPDATE : छत्तीसगढ़ के Bilaspur से बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रवर्तन निदेशालय यानी Enforcement Directorate (ED) की छापेमारी में बड़ा खुलासा हुआ है। शहर के एक प्रमुख ज्वैलरी शॉप में की गई कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में सोना और कीमती आभूषण जब्त किए गए हैं।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, ईडी ने छापे के दौरान करीब 17 किलो सोना और लगभग तीन करोड़ रुपये कीमत का हीरों का हार बरामद किया है। यह कार्रवाई विवेक अग्रवाल के ज्वैलरी प्रतिष्ठान पर की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

Read More : ED Raid : भूपेश बघेल ने छापों को बताया राजनीतिक दुर्भावना,विधानसभा में कहा जब-जब दूसरे राज्य के दौरे पर गया तब-तब पड़े छापे  ED RAID UPDATE  

ED RAID UPDATE : बताया जा रहा है कि विवेक अग्रवाल, फरार कारोबारी Vikas Agrawal के भाई हैं। विकास अग्रवाल का नाम चर्चित शराब घोटाले में सामने आया है और वे फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। जांच एजेंसियां लंबे समय से उनकी तलाश में जुटी हैं।

इस मामले में एक और अहम कड़ी Anwar Dhebar को माना जा रहा है, जिन्हें शराब घोटाले का मुख्य साजिशकर्ता बताया जाता है। सूत्रों के मुताबिक, विकास अग्रवाल उनके करीबी सहयोगी रहे हैं, जिससे इस पूरे नेटवर्क की गहराई और बढ़ जाती है।

गौरतलब है कि ईडी ने एक दिन पहले ही बिलासपुर स्थित इस ज्वैलरी शॉप पर छापा मारा था। अब जब इतनी बड़ी मात्रा में सोना और हीरे जब्त हुए हैं, तो जांच और तेज होने की संभावना है।

Read More : Raipur ED Raid: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई के घर ईडी की रेड, इस मामले में चल रही जांच, खंगाले जा रहे दस्तावेज  ED RAID UPDATE 

ED RAID UPDATE : यह कार्रवाई न सिर्फ शराब घोटाले की जांच को नई दिशा दे सकती है, बल्कि अवैध संपत्ति के नेटवर्क को उजागर करने में भी अहम साबित हो सकती है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close