[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

Gujarat Road Accident: तेज रफ्तार में उड़ गई कई जिंदगियां, दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत, 6 घायल

साबरकांठा। Gujarat Road Accident: गुजरात के साबरकांठा जिले से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां हिम्मतनगर (Gujarat Road Accident के पास जसवंतगढ़ पाटिया के पास नेशनल हाईवे एक प्राइवेट बस और कार की जोरदार टक्कर में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हाईवे में लंबा जाम लग गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Read More: CGBSE 12th Board Result: 12वीं बोर्ड में एक बार फिर बेटियों ने लहराया परचम, टॉप-10 में बनाई जगह

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा शामलाजी से हिम्मतनगर की ओर जाने वाले नेशनल हाईवे पर हुआ। बताया गया कि, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घायलों को तुरंत उपचार के लिए गांभोई और हिम्मतनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Read More: CGBSE 10th Board Result: 10वीं बोर्ड में रायपुर से इन छात्रों ने बनाई टॉप 10 में जगह, हासिल किए इतने अंक 

Gujarat Road Accident: वहीं घटना की सूचना मिलते ही गांभोई पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही हाईवे पर ट्रैफिक को सुचारू करने के लिए व्यवस्था की गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि, बस के द्वारा कट मारकर चलाने की वजह से हादसा हुआ है। बताया गया कि, मरने वालों में महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं।

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close