Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Vedanta Plant Blast : वेदांता पावर प्लांट हादसे में NHRC ने लिया संज्ञान, सचिव और DGP को नोटिस जारी कर 2 हफ्ते के भीतर मांगी रिपोर्ट

सक्ती। Vedanta Plant Blast : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बीदे दिनों वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से हुए हादसे में 25 श्रमिकों की मौत हो गई। जबकि, कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। (Sakti Vedanta Power Plant Accident) इस हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था। अब इस हादसे को लेकर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए इसे मानवाधिकार उल्लंघन का गंभीर मामला माना है।

Read More: CG Cabinet Meeting: इस दिन होगी साय कैबिनेट की बैठक, नारी शक्ति वंदन अधिनियम समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्लांट में हुए विस्फोट के बाद निकली अत्यधिक गर्म भाप की चपेट में आने से कई श्रमिक झुलस गए। हादसे के बाद स्थिति इतनी गंभीर थी कि बॉयलर के ठंडा होने का इंतजार करना पड़ा, जिसके बाद पुलिस और राहत टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। NHRC ने इस घटना को लेकर राज्य के मुख्य सचिव और छत्तीसगढ़ पुलिस के महानिदेशक (DGP) को नोटिस जारी किया है। आयोग ने दोनों अधिकारियों से 2 हफ्तों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Read More: Political News : राघव चड्ढा ने उठाया सियासी कदम, AAP से बनाई दूरी, BJP में की एंट्री

Vedanta Plant Blast : आयोग ने अपनी नोटिस में स्पष्ट किया है कि, रिपोर्ट में पीड़ित श्रमिकों को दिए गए मुआवजे की पूरी जानकारी शामिल होनी चाहिए। साथ ही, घायलों के इलाज, उनकी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति और प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों का भी विस्तृत विवरण देना अनिवार्य किया गया है। हादसे में घायल मजदूरों का इलाज राज्य के अलग-अलग अस्पतालों में जारी है। इस पूरे मामले पर अब NHRC की करीबी नजर बनी हुई है, जिससे पीड़ितों को न्याय और उचित सहायता मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

 

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close