[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: पानी पर पार्षद पुत्र का दबंग कब्जा, मेन राइजिंग लाइन से छेड़छाड़ कर बदला पानी का रुख, अब बूंद-बूंद को तरसे रहवासी

हिमांशु पटेल/ रायपुर Raipur News: राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर नगर पालिका (Abhanpur Municipality) क्षेत्र में पानी सप्लाई को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि, कांग्रेसी पार्षद के बेटे की दबंगई के चलते नल जल योजना और अमृत मिशन की मेन राइजिंग लाइन से अवैध छेड़छाड़ की गई, जिससे आधा दर्जन वार्डों में जल संकट गहरा गया है।

Read More: CG News: सीएम साय की बड़ी पहल, मुख्यधारा में लौटे युवाओं को मिल रही नई पहचान, आधार और जरूरी दस्तावेज तेजी से उपलब्ध

मिली जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर 3 समेत कई इलाकों में लोगों को पानी के लिए रोजाना जूझना पड़ रहा है। आरोप है कि मेन पाइपलाइन में छेद कर सबमर्सिबल पंप लगाया गया है, जिसके जरिए पानी को जबरन खींचकर दूसरे क्षेत्रों में सप्लाई किया जा रहा है। नतीजा आधा दर्जन वार्डों में पानी सप्लाई ठप हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस वजह से उनके घरों में पहले आने वाला पानी अब पूरी तरह बंद हो गया है और उन्हें दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ये पूरा खेल पार्षद के बेटे पार्थ वैष्णव के इशारे पर चल रहा है। इतना ही नहीं अपने वोट बैंक वाले इलाकों में अलग से पाइपलाइन बिछाकर पानी पहुंचाया जा रहा है, जबकि असली हकदार वार्डों के लोग बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं।पहले हमारे घरों में पानी आता था, लेकिन जब से मशीन लगाया गया है तब से नल सूख गए हैं और लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। बताया गया कि, टैंकर भी समय पर नहीं आता। जिस वजह से इस भीषण गर्मी में लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

Read More: रुपयों से भरा लॉकर लेकर नौ दो ग्यारह हुई नौकरानी, फिर ऐसे हुआ खुलासा 

पाइपलाइन से की छेड़छाड़

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर किसके संरक्षण में सरकारी योजना की पाइपलाइन से इस तरह छेड़छाड़ की जा रही है। यह सीधे तौर पर कानून का उल्लंघन माना जा रहा है, लेकिन अब तक न तो मशीन जब्त की गई है और न ही कोई एफआईआर दर्ज हुई है। इसके बावजूद नगर पालिका के सीएमओ सौरभ शर्मा की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। बताया गया कि, मामले में बीजेपी पार्षदों ने शिकायत की,  लेकिन न मशीन जब्त हुई और न एफआईआर दर्ज हुई।

Read More: Raipur News: डिग्रीधारी युवक बना शातिर चोर, शहर के अलग-अलग इलाकों से उड़ाई 13 बाइक, पहले भी जा चुका है जेल 

Raipur News: वहीं मामले को लेकर जब अभनपुर के एसडीएम रवि सिंह ने कहा है कि, सीएमओ को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं और जरूरत पड़ने पर मशीन जब्त कर एफआईआर दर्ज करने को कहा गया है। फिलहाल, अभनपुर की जनता प्रशासन से सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग कर रही है। अब देखना होगा कि इस कथित “पानी के खेल” पर प्रशासन कब और कितनी कड़ी कार्रवाई करता है।अब सवाल ये है कि क्या प्रशासन इस पूरे मामले पर कार्रवाई करेगा या फिर राजनितिक रसूख के दबाव में आकर प्रशासनिक संरक्षण में  पानी का ये काला खेल चलता रहेगा फिलहाल अभनपुर की जनता जवाब मांग रही है और इंसाफ का इंतजार कर रही है।

कांग्रेसी पार्षद

पार्षद पुत्र

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close