[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Chori News: भरोसे का टूटा विश्वास, लाखों रुपयों से भरा लॉकर लेकर नौ दो ग्यारह हुई नौकरानी, फिर ऐसे हुआ खुलासा

हिमांशु पटेल/ रायपुर Raipur Chori News: राजधानी रायपुर से एक हैरान कर देने वाला चोरी का मामला सामने आया है, जहां घर की ही नौकरानी ने लाखों रुपये पर हाथ साफ कर दिया। मामला न्यू राजेन्द्र नगर थाना (Raipur Chori News) क्षेत्र के देवपुरी स्थित डॉल्फिन ज्वेल का है। यहां रहने वाले देवाशीष गुरु ने अपनी घर और बच्ची की देखरेख के लिए फरवरी 2026 में प्रिया ढीढी को काम पर रखा था।

Read More: Raipur News: डिग्रीधारी युवक बना शातिर चोर, शहर के अलग-अलग इलाकों से उड़ाई 13 बाइक, पहले भी जा चुका है जेल 

जानकारी के अनुसार, 21 अप्रैल की शाम परिवार के बाहर जाने का फायदा उठाकर आरोपी नौकरानी ने वारदात को अंजाम दिया।आरोपी ने बेडरूम की आलमारी से लॉकर ही पार कर दिया, जिसमें करीब 2 लाख 50 हजार रुपये नगद रखे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Read More: Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में खत्म हुआ वोटिंग का समय, दोनों ही राज्यों में लोगों ने बढ़चढ़ कर किया मतदान 

Raipur Chori News: वहीं सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पूरी सच्चाई सामने आई, जिसमें आरोपी प्रिया ढीढी लॉकर ले जाते हुए नजर आई। इसके बाद एंटी क्राइम और साइबर यूनिट के साथ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पूरा नगद और लॉकर बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

यह भी देखें

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close