[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: डिग्रीधारी युवक बना शातिर चोर, शहर के अलग-अलग इलाकों से उड़ाई 13 बाइक, पहले भी जा चुका है जेल

हिमांशु पटेल/ रायपुरRaipur News: राजधानी रायपुर में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां शहर ( Raipur Chori News) के अलग-अलग इलाकों से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है। हैरानी की बात ये है कि, आरोपी बी.टेक. डिग्रीधारी है, लेकिन उसने अपराध की राह चुन ली। मामला एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट की कार्रवाई से जुड़ा है।

Read More: Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में खत्म हुआ वोटिंग का समय, दोनों ही राज्यों में लोगों ने बढ़चढ़ कर किया मतदान 

पुलिस उपायुक्त क्राइम एवं साइबर स्मृतिक राजनाला के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी और मुखबिरों को सक्रिय किया गया था।  इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि खरोरा निवासी राहुल वर्मा अलग-अलग दोपहिया वाहनों में घूम रहा है। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पहले तो आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने शहर के विभिन्न इलाकों से 13 दोपहिया वाहन चोरी करना कबूल कर लिया।

Read More: Mahasamund Crime News: दिलदहला देने वाली घटना, छोटे भाई ने बड़े भाई को जिंदा जलाया, वजह जान हैरान हुए लोग 

Raipur News: पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से 13 वाहन बरामद किए, जिनमें से 11 मामलों में अलग-अलग थानों में पहले से अपराध दर्ज थे। बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 5 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, आरोपी पहले भी वर्ष 2023 में 40 वाहन चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close