[t4b-ticker]
Advertisement
चुनावट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में खत्म हुआ वोटिंग का समय, दोनों ही राज्यों में लोगों ने बढ़चढ़ कर किया मतदान

Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में मतदान हुए। शाम पांच बजे तक बंगाल में लगभग 89.93% मतदान हुआ है। तो वहीं तमिलनाडु में भी 82.24% मतदान हुए। दोनों हीं राज्यों के मतदान मे लोगों ने बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 7 बजते ही दोनों राज्यों में वोटिंग शुरू हो गई जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। सुबह 9 बजे तक पश्चिम बंगाल में 18.76% और तमिलनाडु में 17.69% मतदान हुआ। हालांकि पश्चिम बंगाल में वोटिंग प्रतिशत काफी ज्यादा रहा। तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर तो पश्चिम बंगाल की 152 सीटों पर पहले चरण के तहत वोट डाले गए।

Read More: Mahasamund Crime News: दिलदहला देने वाली घटना, छोटे भाई ने बड़े भाई को जिंदा जलाया, वजह जान हैरान हुए लोग 

बता दें कि, पश्चिम बंगाल में शेष 142 विधानसभा सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। मालूम हो की इसके पहले असम, केरल और पुदुचेरी के मतदान हो चुके हैं। वहीं इन 5 राज्यों के चुनाव नतीजे 4 को एक साथ घोषित किए जाएंगे। पश्चिम बंगाल में  3.60 करोड़ से अधिक मतदाता लगभग 44,376 बूथों पर वोट डाले। इनमें 1.84 करोड़ पुरुष, 1.75 करोड़ महिला और 465 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। वहीं तमिलनाडु विधानसभा के बेहद अहम चुनावों के लिए सभी 234 सीटों पर मतदान भी सुबह 7 बजे शुरू हुआ। इन चुनावों में 5.73 करोड़ से अधिक पात्र मतदाता एक कड़े मुकाबले में 4,023 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे।

Read More: Korba Crime News: हत्या की खौफनाक वारदात, धारदार हथियार से काटा पत्नी का गला, फिर सिर लेकर गांव में घूमता रहा कातिल पति 

Assembly Elections 2026: मालूम हो की मतदान के दौरान आज पश्चिम बंगाल के कई जगहों मुर्शिदाबाद, कूचबिहार, सिलिगुड़ी और मालदा में भारी बवाल देखने को मिला। लेकिन इसके बावजूद लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया।  दोपहर 3 बजे तक बंगाल में 78.77 फीसदी मतदान हुए तो वहीं तमिलनाडु में भी 70 फीसदी वोटिंग हुई। ऐसे में दोनों ही राज्यों के उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। अब देखना ये होगा की 4 मई को आने वाले नतीजे क्या होंगे।

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close