[t4b-ticker]
Advertisement
crimeछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़महासमुंद

Mahasamund Crime News: दिलदहला देने वाली घटना, छोटे भाई ने बड़े भाई को जिंदा जलाया, वजह जान हैरान हुए लोग

महासमुंदMahasamund Crime News: महासमुंद जिले के ग्राम आमगांव से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां जमीन बंटवारे को लेकर छोटा भाई-बड़े भाई के खून का प्यासा हो गया। परिवार वालों के सामने ही बड़े भाई को धान से भरे कमरे में ले जाकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे की बड़े भाई की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया।

Read More: धारदार हथियार से काटा पत्नी का गला, फिर सिर लेकर गांव में घूमता रहा कातिल पति

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला बागबाहरा क्षेत्र का है। जहां रायपुर निवासी कृष्णकांत दुबे अपनी पत्नी मालती साहू के साथ अपने पैतृक गांव आमगांव पहुंचा था। जहां उसकी मां तीरथबाई और छोटा भाई दौलत दुबे रहते हैं, जो परिवार की जमीन की देखरेख करते हैं। कृष्णकांत ने जब दौलत से बंटवारे की बात की तो उसने फिलहाल इस बारे चर्चा से इनकार कर दिया। जिसे लेकर दोनों भाईयों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद देखते ही देखते हाथापाई तक जा पहुंचा।

वहीं कृष्णकांत ने डंडे से दौलत पर हमला किया, जिसके जवाब में दौलत ने हंसिए से उस पर वार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने कृष्णकांत को धान और महुआ से भरे कमरे में धकेलकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिसकी चपेट में आने से कृष्णकांत की मौत हो गई। वहीं चीखपुकार सून आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे तब तक काफी देर हो चुकी थी।

Read More: CG Assembly Special Session: महिला आरक्षण मुद्दे पर गरमाएगा सदन, 30 अप्रैल को होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 

Mahasamund Crime News: घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बागबहरा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिसके बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध दर्ज करते हुए आरोपी दौलत दुबे को हिरासत में ले लिया है। इस खौफनाक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close