CG Assembly Special Session: महिला आरक्षण मुद्दे पर गरमाएगा सदन, 30 अप्रैल को होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र
रायपुर। CG Assembly Special Session: विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 30 अप्रैल को एक दिवसीय विशेष विधानसभा सत्र (CG Assembly Special Session) आयोजित किया जाएगा। यह सत्र मुख्यमंत्री की उपस्थिति में संपन्न होगा, जिसमें राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विधायी और नीतिगत मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
Read More: चुनावी हिंसा, हुमायूं कबीर की कार पर हमला, भीड़ ने BJP प्रत्याशी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
CG Assembly Special Session
सूत्रों के अनुसार, इस विशेष सत्र में महिला आरक्षण से जुड़े विषय पर भी विस्तृत चर्चा हो सकती है। माना जा रहा है कि सरकार इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर सकती है और आगे की नीति दिशा तय करने को लेकर प्रस्ताव भी पेश किया जा सकता है। सत्र के दौरान विधायकों द्वारा राज्य के सामाजिक और राजनीतिक ढांचे से जुड़े अन्य अहम मुद्दों पर भी चर्चा की संभावना जताई जा रही है।
Read More: West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी, दोपहर एक बजे तक 62.18 फीसदी तक हुई वोटिंग
CG Assembly Special Session: विधानसभा सचिवालय ने सभी सदस्यों को समय पर उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए हैं। राजनीतिक हलकों में इस विशेष सत्र को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें लिए जाने वाले निर्णयों का असर आने वाले समय की नीतियों पर पड़ सकता है।





