Bengal Election Violence : पश्चिम बंगाल में भड़की चुनावी हिंसा, हुमायूं कबीर की कार पर हमला, भीड़ ने BJP प्रत्याशी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
बंगाल। Bengal Election Violence: पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंगा हो रही है। जिसे लेकर बड़ी संख्या में सुरक्षा जवानों को तैनात किया गया है। इस दौरान मुर्शिदाबाद (Bengal Election Violence) में हिंसा और कुछ स्थानों पर ईवीएम खराब होने की खबरें सामने आईं हैं। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के डोमकल में तृणमूल कांग्रेस और सीपीएम के बीच विवाद हुआ है। तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण दिनाजपुर में BJP प्रत्याशी शुभेंदु शेखर को भीड़ ने पिटाई कर दी।
Read More: West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी, दोपहर एक बजे तक 62.18 फीसदी तक हुई वोटिंग
Bengal Election Violence
मुर्शिदाबाद, कूचबिहार, सिलिगुड़ी और मालदा में जमकर बवाल हो रहा है। बताया गया कि, मुर्शिदाबाद के नौदा में वोटिंग से पहले बुधवार देर रात देसी बम फेंका गया था। इसमें कई लोग घायल हो गए थे।जिसकी सूचना मिलते ही आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के चीफ हुमायूं कबीर सुबह घटनास्थल पर पहुंचे तो उपद्रवियों ने हुमायूं कबीर की कार पर लाठी और ईंटों से हमला कर दिया। जिसके बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यतर्ताओं और आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर के बीच तीखी झड़प भी हुई है। इस दौरान टीएमसी और एजेयूपी कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प हुई।
Read More: IRS Officer Daughter Murder: खौफनाक वारदात, IRS अधिकारी की बेटी से क्रूरता के बाद निर्मम हत्या, हैरान कर देगी वजह
वहीं दूसरी ओर दक्षिण दिनाजपुर में BJP प्रत्याशी शुभेंदु शेखर को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जिसके बादप्रत्याशी और सुरक्षाकर्मी ने वहां से भागकर जान बचाई। हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।बताया जा रहा है कि सुवेंदु सरकार को सूचना मिली थी कि एक विशेष बूथ पर ‘बूथ जैमिंग’ की जा रही है, जब वे अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे, तो उन पर लाठियों और घूसों से हमला दिया गया। सिलीगुड़ी में भी वोटिंग के दौरान भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। वहीं मालदा के एक बूथ पर ईवीएम खराब होने से हंगामा हो गया।
पश्चिम बंगाल इलेक्शन –
दक्षिण दिनाजपुर में BJP प्रत्याशी शुभेंदु शेखर को भीड़ ने पीटा। प्रत्याशी और सुरक्षाकर्मी ने वहां से भागकर जान बचाई। हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। pic.twitter.com/BXoF4gHdpo
— Sachin Gupta (@Sachingupta) April 23, 2026
Bengal Election Violence: कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु सरकार ने कहा कि, “कुमारगंज विधानसभा इलाके में 8-10 जगहों पर हमारे पोलिंग एजेंट को बाहर किया गया, लेकिन मैंने आकर इन्हें अंदर घुसाया लेकिन जब मैं बूथ नंबर 24 में गया तो इन्होंने हमारी पूरी टीम पर हमला किया। भय का माहौल तैयार करने की कोशिश की। केंद्रीय बल मतदान केंद्र पर ही मौजूद थे वे परिसर के भीतर ही थे। लेकिन जब मैं वहां पहुंचा, तो मेरे साथ केवल मेरा अंगरक्षक था; हमारे साथ और कोई नहीं था। ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं, और तृणमूल कांग्रेस इस क्षेत्र की चारों सीटें हार रही है। घोर हताशा और डर के चलते, उन्होंने हम पर हमला कर दिया।
#WATCH | कुमारगंज, पश्चिम बंगाल: कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु सरकार ने कहा, “कुमारगंज विधानसभा इलाके में 8-10 जगहों पर हमारे पोलिंग एजेंट को बाहर किया गया लेकिन मैंने आकर इन्हें अंदर घुसाया लेकिन जब मैं बूथ नंबर 24 में गया तो इन्होंने हमारी पूरी टीम पर… pic.twitter.com/cFhreE3KVn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
सौजन्य ANI




