[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Dry Day: शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर, इस दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

पश्चिम बंगाल। Dry Day:  पश्चिम बंगाल में कल यानी 23 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव होने हैं। जिसे लेकर आज चुनाव प्रचार थम चुका है। वहीं चुनाव को देखते हुए राज्य में ड्राई डे घोषित किया गया  है। ऐसे में मदिरा प्रेमियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। हालांकि, मतदान खत्म होते ही दुकानें खोल दिए जाएंगे।

Read More: SBI Retired Officers Recruitment 2026: सबसे बड़े सरकारी बैंक में निकली बंपर भर्ती, 105 पदों पर होगी भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन 

बता दें कि, कल 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के 17 जिलों की 152 सीटों पर मतदान होगा। जिन जगहों में मतदान होना है वहां कल शाम से ही यानी 48 घंटे पहले ही ड्राई डे घोषित कर दिया गया है। वहीं गुरुवार शाम 6 बजे तक शराब की खरीद-बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी वहीं 29 अप्रैल को इसके दूसरे चरण के मतदान होंगे और 4 मई को काउंटिंग होगी इस दिन शराब की बिक्री पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा।

Read More:  Sachin Tendulkar Arrives Bastar : महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पहुंचे बस्तर, खेल मैदान का करेंगे उद्घाटन, बच्चों को भी देंगे क्रिकेट के गुण 

आमतौर पर मतदान के 48 घंटे पहले शराब की बिक्री बंद कर दी जाती है, लेकिन बंगाल में इस बार चुनाव आयोग ने 4 दिन पहले से ही इसकी बिक्री पर रोक लगा दी। वहीं, कोलकाता में मतदान के 10 दिन पहले से ही शराब की बिक्री बंद है। कहा गया कि, नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि नॉन-प्रोप्राइटरी क्लब, स्टार होटल, रेस्टोरेंट और लाइसेंस प्राप्त होटलों में भी इन दिनों शराब परोसना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close