Sachin Tendulkar Arrives Bastar : महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पहुंचे बस्तर, खेल मैदान का करेंगे उद्घाटन, बच्चों को भी देंगे क्रिकेट के गुण
जगदलपुर। Sachin Tendulkar Arrives Bastar : क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ आद दंतेवाड़ा पहुंचे। उनके इस दौरे को लेकर पूरे बस्तर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। यहां से वे छिंदनार गांव जाएंगे, जहां वे आदिवासी बच्चों से मुलाकात करेंगे और उनके साथ क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। सचिन तेंदुलकर इस दौरान एक नए क्रिकेट ग्राउंड का उद्घाटन भी करेंगे।
बता दें कि, मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगलपुर पहुंचते ही बस्तर संभाग कमिश्नर डोमन सिंह, बस्तर आईजी सुंदरराज पी. कलेक्टर आकाश छिकारा,एसपी शलभ सिंहा,एसडीएम ऋषिकेश तिवारी सहित अन्य ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर उनकी एक झलक पाने प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई थी।
Sachin Tendulkar Arrives Bastar : सचिन तेंदुलकर वे विभिन्न सामाजिक और खेल गतिविधियों में हिस्सा लेंगे और बच्चों के साथ संवाद कर उन्हें खेल के प्रति प्रेरित करेंगे। बस्तर जैसे नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने की दिशा में यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सचिन तेंदुलकर की संस्था पहले से ही यहां खेल सुविधाओं के विकास पर काम कर रही है। जिले में कई खेल मैदान तैयार किए जा चुके हैं और स्कूलों व आश्रमों में लगातार खेल गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।




