[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Breaking News: जशपुर में बड़ा विमान हादसा, पहाड़ से टकराया एयरक्राफ्ट, पायलट और को पायलट के मौत की पुष्टि

जशपुरPlane Crash In Jashpur: छत्तीसगढ़ के जशपुर (Plane Crash In Jashpur) जिले में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा आरा पहाड़ (Ara Hill) से टकराने के कारण हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। वरिष्ठ अधिकारी और एसएसपी लाल उम्मेद सिंह खुद घटनास्थल पर मौजूद हैं और पूरे हालात की निगरानी कर रहे हैं।

हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार पायलट और को-पायलट की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि विमान में अन्य यात्रियों के मौजूद होने को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। प्रशासन इस संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाने में लगा हुआ है।

Plane Crash In Jashpur: घटना के बाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिलहाल प्रशासन हर पहलू की जांच कर रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close