Varanasi Sex Racket Busted: रहवासी इलाके में सजा था जिस्मों का बाजार, 4 युवतियां समेत 8 गिरफ्तार, मौके से मिले कई आपत्तिजनक चीजें
वाराणसी। Varanasi Sex Racket Busted: वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश किया। सुंदरपुर इलाके में स्थित (Varanasi Sex Racket Busted) एक मकान पर एसओजी-2 टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा। छापेमारी के दौरान आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें तीन सह संचालक, चार युवतियां और एक युवक शामिल है। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा सके।
Read More: Sarguja News: चिलचिलाती गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, तेज धूप की वजह से बीमारियों की चपेट आ रहे बच्चे और बुजुर्ग, BMO ने दी ये सलाह
Varanasi Sex Racket Busted
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, छापेमारी की सूचना मिलते ही मकान मालिक और मुख्य संचालक मौके से फरार हो गए। जिनकी तलाश जारी है। बताया गया कि, आरोपी दीपक सिंह के मकान में सेक्स रैकेट की सूचना मिली। सुंदरपुर में उसका घर एक स्कूल के पास है। रविवार शाम एसओजी और चितईपुर पुलिस की छापेमारी में सह संचालक तनिष्क चौरसिया, जमालपुर (मिर्जापुर) का विशाल गौड़, कौशांबी के नेवादा (सराय अकील) का नितिन अग्रहरि और भाऊपुर (जंसा) का दिलीप कुमार हत्थे चढ़ गया।
Read More: Udhampur Bus Accident : पलक झपकते ही तबाह हुई कई जिंदगियां, यहां खाई में बस गिरने से 15 की मौत, पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
Varanasi Sex Racket Busted: एसीपी ने बताया कि सेक्स रैकेट चलाने वाले युवतियों की तस्वीरें मोबाइल फोन से युवकों के व्हाट्सऐप पर भेजते थे। ग्राहकों को बटुआपुरा स्थित फ्लैट में बुलाया जाता था। इसके बाद उन्हें पीजी गेस्ट हाउस में युवतियों के पास भेजा जाता था। छापेमारी के दौरान मकान मालिक दीपक सिंह और मुख्य संचालक नीतीश कुमार मौर्य उर्फ शुभम भाग निकला। एसओजी प्रभारी अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में छापेमारी की गई। पुलिस को तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक सामान और कथित तौर पर इस्तेमाल की जाने वाली दवाएं भी मिली हैं। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।




