Udhampur Bus Accident : पलक झपकते ही तबाह हुई कई जिंदगियां, यहां खाई में बस गिरने से 15 की मौत, पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
उधमपुर। Udhampur Bus Accident : जम्मू -कश्मीर के उधमपुर से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक अनियंत्रित बस के गहरी खाई में गिर गई। जिससे की इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
मिली जानकारी के अनुसार, बस एक दूरदराज के गांव से उधमपुर (Udhampur Bus Accident )की ओर जा रही थी, तभी एक मोड़ पर चालक का नियंत्रण खो गया और वाहन खाई में जा गिरा। जिससे की कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ (SDRF) और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
Jammu and Kashmir Udhampur Bus Accident
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि, घायलों को मलबे से निकालकर तुरंत उधमपुर के सरकारी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है क्योंकि कुछ घायलों की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। वहीं इस हादसे को लेकर जम्मू-कश्मीर के एलजी कार्यालय ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर कहा कि, ‘ऊधमपुर में हुआ दुखद सड़क हादसा दिल दहला देने वाला है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। मैंने ज़िला प्रशासन, पुलिस, SDRF और स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।’
Union MoS Jitendra Singh tweets, “Just now spoke to DC Udhampur, Sh Minga Sherpa after learning about a tragic road accident, less than an hour ago, at village Kanote, involving a public transport bus on way from Ramnagar to Udhampur. The rescue operation has been immediately… pic.twitter.com/yRP8KnCOME
— IANS (@ians_india) April 20, 2026
केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर कहा कि,, “अभी-अभी मैंने उधमपुर के DC, श्री मिंगा शेरपा से बात की। मुझे पता चला कि एक घंटे से भी कम समय पहले, कनोट गांव में एक दुखद सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस शामिल थी, जो रामनगर से उधमपुर जा रही थी। बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया है। इसमें भारी जान-माल के नुकसान की आशंका है। हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। घायलों को मेडिकल सहायता के लिए भेजा जाएगा। गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है। मैं स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ श्री राजिंदर शर्मा के नेतृत्व वाली हमारी स्थानीय कार्यकर्ताओं की टीम के भी लगातार संपर्क में हूँ।”
Tragic road accident in Udhampur is heartbreaking. My deepest condolences to bereaved families. May God grant them strength. Praying for speedy recovery of injured. I have directed district admin, Police, SDRF & Health Dept to provide every possible assistance to those affected.
— Office of LG J&K (@OfficeOfLGJandK) April 20, 2026
पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
Udhampur Bus Accident : बता दें कि, इस हादसे को लेकर पीएम मोदी ने दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि,’जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बस दुर्घटना के कारण हुई जान-माल की हानि के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं उन लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। इस दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
Pained to hear about the loss of lives due to a bus accident in Udhampur, Jammu and Kashmir. I extend my heartfelt condolences to those who have lost their near and dear ones. I pray for the speedy recovery of the injured.
An ex gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to…
— PMO India (@PMOIndia) April 20, 2026




