[t4b-ticker]
Advertisement
crimeछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Crime: खंडहरनुमा घर बना मौत का ठिकाना,अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची FSL की टीम

हिमांशु पटेल/ रायपुरRaipur Crime: रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,जहां थाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बुरकोनी गांव में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि, शव एक खंडहरनुमा मकान में पड़ा मिला, जिसकी उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच आंकी जा रही है।

Read More: Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 5 स्थायी न्यायाधीश, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद की गई अहम नियुक्तियां 

प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, जिससे मामला और संदिग्ध लग रहा हैं। स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई भी व्यक्ति शव की पहचान नहीं कर पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी। (Raipur Crime News)

Read More: Vedanta Plant Accident Update: वेदांता प्लांट हादसे पर सख्ती, कमिश्नर स्तर पर जांच के आदेश जारी, बिलासपुर आयुक्त को सौंपी गई जिम्मेदारी

Raipur Crime:  मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जो कल कराया जाएगा। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मृतिका की शिनाख्त के लिए आसपास के इलाकों में लगातार पूछताछ कर रही है और हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close