[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

Vedanta Boiler Blast : वेदांता प्लांट ब्लास्ट हादसे में एक और घायल की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 21

सक्तीVedanta Boiler Blast : सक्ती जिले में हुए वेदांता प्लांट (Vedanta Plant Blast) हादसे में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा जानकारी के अनुसार, एक और घायल मजदूर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। मृतक की पहचान किस्मत अली के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के सिंगरौली का निवासी बताया जा रहा है।

Read More: जांच में वेदांता की घोर लापरवाही आई सामने, उत्पादन बढ़ाने की जल्दबाजी से हुआ हादसा, सिस्टम ने दी थी चेतावनी 

इस दुखद घटना के बाद अब मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 21 हो गया है। हादसे के बाद से ही कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक कुछ घायलों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Read More: Babu Khemani Arrested: इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर और ऑनलाइन सट्टा गिरोह का सरगना बाबू खेमानी गिरफ्तार, सोशल मीडिया से बुन रहा था सट्टे का जाल

Vedanta Boiler Blast :  घटना के बाद प्रशासन और राहत दल मौके पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया गया है। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं वेदांता कंपनी और NGSL प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। कंपनी के निदेशक अनिल अग्रवाल,मैनेजर देवेंद्र पटेल समेत अन्य जिम्मेदार लोगों को आरोपी बनाया गया है।

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close