राष्ट्रपति ट्रंप ने किया PM मोदी को फोन, होर्मुज समेत कई मुद्दों को लेकर 40 मिनट तक चली बातचीत
नई दिल्ली। Trump Calls PM Modi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार शाम फोन कर पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात पर विस्तृत चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच करीब 40 मिनट तक बातचीत हुई, जिसमें क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
Read More: लोकसभा में अब 543 की जगह होंगी 850 सीटें, भारत सरकार लेकर आ रही नया प्रस्ताव, राज्य और केंद्र को मिलेंगी इतनी सीटें
वहीं इस बातचीत को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर कहा कि, ‘मेरे मित्र, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फ़ोन आया। हमने विभिन्न क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय सहयोग में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की। हम सभी क्षेत्रों में अपनी ‘व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की और ‘हॉरमुज़ जलडमरूमध्य’ को खुला और सुरक्षित रखने के महत्व पर ज़ोर दिया।’
बता दें कि, यह बातचीत ऐसे समय पर हुई है जब पाकिस्तान में वार्ता विफल रहने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली सीधी बातचीत मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, चर्चा के दौरान पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री सुरक्षा जैसे अहम विषय प्रमुख रहे।प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को खुला और सुरक्षित बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। यह मार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, और किसी भी प्रकार का व्यवधान अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर बड़ा असर डाल सकता है।
Read More: वेदांता प्लांट हादसा मामले में बड़ा अपडेट, अब तक 17 की मौत, घायलों को इलाज के लिए लाया गया रायपुर
Trump Calls PM Modi: इसके अलावा दोनों नेताओं ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए आपसी सहयोग को मजबूत करने पर भी सहमति जताई। बातचीत में कूटनीतिक स्तर पर समन्वय बढ़ाने और मौजूदा संकट से निपटने के लिए संयुक्त प्रयासों पर भी चर्चा हुई। मानना जा रहा है कि, इस बातचीत से भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती मिलेगी, खासकर ऐसे समय में जब वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव बढ़ रहा है।
Received a call from my friend President Donald Trump. We reviewed the substantial progress achieved in our bilateral cooperation in various sectors. We are committed to further strengthening our Comprehensive Global Strategic Partnership in all areas. We also discussed the…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 14, 2026




