लोकसभा में अब 543 की जगह होंगी 850 सीटें, भारत सरकार लेकर आ रही नया प्रस्ताव, राज्य और केंद्र को मिलेंगी इतनी सीटें
नई दिल्ली। Lok Sabha Seats 850 Proposal: केंद्र सरकार लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने को लेकर एक बड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। प्रस्ताव के मुताबिक, वर्तमान में 543 सीटों वाली लोकसभा को बढ़ाकर लगभग 850 सीटों तक किया जा सकता है। यह कदम देश की तेजी से बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए उठाया जा रहा है, ताकि हर क्षेत्र को बेहतर और संतुलित प्रतिनिधित्व मिल सके। प्रस्तावित योजना के तहत कुल 850 सीटों में से 815 सीटें राज्यों के लिए और 35 सीटें केंद्र शासित प्रदेशों के लिए निर्धारित की जा सकती हैं।
Read More: वेदांता प्लांट हादसा मामले में बड़ा अपडेट, अब तक 17 की मौत, घायलों को इलाज के लिए लाया गया रायपुर
इस बदलाव का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी माना जा रहा है कि इससे महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया को और आसान बनाया जा सकेगा। लंबे समय से लंबित महिला आरक्षण से जुड़े प्रावधानों को इस नई व्यवस्था के साथ प्रभावी तरीके से लागू करने की संभावना जताई जा रही है।
संसद और राज्य विधानसभाओं में महिला आरक्षण से जुड़े 33 प्रतिशत कोटे के प्रावधानों में संशोधन करने और 2011 की जनगणना के आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन करने के लिए यह विशेष सत्र बुलाया गया है। प्रस्ताव के तहत 815 सीटें राज्यों को और 35 सीटें केंद्र शासित प्रदेशों को दी जाएंगी।
Read More: बोर्ड परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, 10 वीं-12 वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, इस लिंक के माध्यम से करें चेक
Lok Sabha Seats 850 Proposal: जानकारी के मुताबिक, इस प्रस्ताव को 16–17 अप्रैल को बुलाए गए संसद के विशेष सत्र में पेश किया जा सकता है। अगर यह बिल संसद में पारित हो जाता है, तो देश की संसदीय व्यवस्था में यह एक ऐतिहासिक और व्यापक बदलाव साबित होगा। हालांकि, इस प्रस्ताव को लागू करने के लिए परिसीमन (Delimitation) प्रक्रिया भी जरूरी होगी, जिसमें राज्यों और क्षेत्रों के अनुसार सीटों का पुनर्निर्धारण किया जाएगा। इसको लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। वहीं इन बदलावों को 2029 के आम चुनाव से लागू करने की योजना है।




