[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

सीमेंट मिक्सर और वैन की टक्कर जबरदस्त टक्कर में वैन के उड़े परखच्चे, हादसे में 11 की दर्दनाक मौत, कई घायल

महाराष्ट्र। Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के ठाणे से इस वक्त एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां वैन और सीमेंट मिक्सर गाड़ी की भीषण टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी की वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Read More: सैलरी की मांग को लेकर भारी बवाल, कर्मचारियों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ कर लगाई आग, भारी पुलिस बल तैनात 

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 10:45 बजे मुर्बाड के गोविली गांव स्थित रैता ब्रिज पर हुआ। कल्याण से मुर्बाड जा रही वैन की सामने से आ रहे सीमेंट मिक्सर ट्रक की आमने-सामने भिड़त हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि वैन में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। जबकि कुछ लोग घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे की वजह से मार्ग पर ट्रैफिक जाम हो गया, जिसे खुलवाने के लिए पुलिस ने यातायात संभाला।

Read More: छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का पहला चरण 1 मई से होगा शुरू, देनी होगी ये जानकारी 

Maharashtra Accident: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रहे एक सीमेंट मिक्सर से वैन की सीधी टक्कर हो गई। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। वहीं शवों की पहचान भी की जा रही है।  इस हादसे को लेकर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणीस ने दुख जताते हुए कहा कि, ‘यह बहुत दुख की बात है कि कल्याण के पास नेशनल हाईवे 61 पर दो गाड़ियों के बीच हुए भयानक एक्सीडेंट में 11 लोगों की मौत हो गई। मैं उन्हें दिल से श्रद्धांजलि देता हूं। हम इन परिवारों के दुख में शामिल हैं। हम लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के संपर्क में हैं।’

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close