[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

अब फॉर्च्यूनर की जगह स्कॉर्पियो की सवारी करेंगे सीएम साय, काफिले की गाड़ी में हुआ बदलाव

हिमांशु पटेल/ रायपुर। CM Sai New Car:  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज उस वक्त चर्चा में आ गए, जब उनका काफिला प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचा। काफिले को देखकर वहां मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ता हैरान रह गए। दरअसल, इस बार मुख्यमंत्री के काफिले में लंबे समय से इस्तेमाल हो रही Toyota Fortuner की जगह नई-नवेली Mahindra Scorpio नजर आई। करीब ढाई साल के कार्यकाल के बाद पहली बार मुख्यमंत्री साय को नई गाड़ियों में देखा गया, जिससे सभी के बीच उत्सुकता बढ़ गई।

जानकारी के मुताबिक, पहले मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में खरीदी गई फॉर्च्यूनर का ही उपयोग कर रहे थे। अब उनकी जगह काफिले में एक नहीं, बल्कि छह नई स्कॉर्पियो गाड़ियों को शामिल किया गया है। खास बात यह है कि ये सभी स्कॉर्पियो बुलेटप्रूफ हैं, जिससे मुख्यमंत्री की सुरक्षा को और मजबूत किया गया है।

CM Sai New Car:  इस बदलाव को लेकर जब मीडिया ने सवाल किया, तो मुख्यमंत्री साय ने साफ कहा कि पुरानी गाड़ियां अब जर्जर हो चुकी थी और कई बार बंद भी हो जाती थी। ऐसे में सुरक्षा और सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। कुल मिलाकर, यह बदलाव सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close