[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

SIM लेते समय रहे सावधान, बिना जानकारी आपके नाम पर जारी हो रहे थे SIM, 300 फर्जी SIM जब्त

हिमांशु पटेल/रायपुर। Operation Cyber Shield: रायपुर में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने “ऑपरेशन साइबर शील्ड” के तहत फर्जी सिम कार्ड गैंग का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो वेस्ट बंगाल, दुर्ग, बलौदा बाजार और रायपुर से जुड़े हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी मोबाइल दुकानों के जरिए फर्जी तरीके से सिम कार्ड एक्टिवेट कर उन्हें साइबर अपराधियों को बेचते थे। ये सिम कार्ड म्यूल बैंक खातों, टेलीग्राम टास्क, ऑनलाइन जॉब फ्रॉड, फेक सोशल मीडिया और शेयर ट्रेडिंग जैसे साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे थे। जांच के दौरान 300 से ज्यादा फर्जी सिम कार्ड से जुड़ी अहम जानकारी मिली है, जिनका अब तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है।

Operation Cyber Shield: पुलिस ने बताया कि, आरोपी ग्राहकों के ई-केवाईसी के दौरान डबल थंब और आई ब्लिंक का दुरुपयोग कर अतिरिक्त सिम चालू कर लेते थे। दो अलग-अलग मामलों में करीब 26 लाख रुपए से ज्यादा की साइबर ठगी सामने आई है, जिनमें इंडसइंड बैंक और साउथ इंडियन बैंक के म्यूल अकाउंट इस्तेमाल किए गए थे।फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close