तकिए से बांधा मुंह, फिर बोरे में भरकर झाडियों में फेंका, जिले में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, लोगों ने किया थाने का घेराव
दुर्ग। Durg Attempted Rape: दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में आक्रोश और भय का माहौल है। जहां एक पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई है। घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस थाने का घेराव किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
Read More: चैन स्नेचिंग करने वाली लेडी गैंग का पर्दाफाश, देशभर में घूम-घूमकर शातिर तरीके से देती थी वारदात को अंजाम, 8 गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची सुबह 11 बजे स्कूल से आने के बाद अपने दादी से पैसे लेकर दुकान गई थी, लेकिन 2 घंटे बाद भी वापस नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन की तो कही कोई पता नहीं चला। काफी देर की खोजबीन के बाद गांव के दो युवकों को झाडियों में कुएं के पास एक संदिग्ध बोरा नजर आया, जिसमें हलचल हो रही थी और बोरे से पैर बाहर निकला हुआ था। शक होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बोरा खोला तो अंदर बच्ची बंधी हुई हालत में मिली। उसका मुंह तकिया कवर से कसकर बांधा गया था। बच्ची बेहद सहमी हुई थी और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थी।
वहीं ग्रामीणों की मदद से बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। मेडिकल जांच की जा रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है। वहीं एफएसएल टीम भी मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
Read More: सुकमा में होगा “मुख्यमंत्री बस्तर स्वास्थ्य योजना” का शुभारंभ, मेडिसिटी हब और नए मेडिकल कॉलेज से बदलेगा प्रदेश का स्वास्थ्य परिदृश्य
Durg Attempted Rape: बताया जा रहा कि 40 वर्षीय आरोपी धनेश्वर साहू उर्फ जनता साहू शराब के नशे में बोरे में बांधकर बच्ची को अपने घर ले गया था। बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया है। एसडीओपी अनूप लकड़ा ने बताया कि, प्रारंभिक जांच में बच्ची के अपहरण के बाद दुष्कर्म की कोशिश की आशंका है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।




