आयुष्मान योजना के नियमों में अनदेखी पड़ी भारी, प्रदेश के 59 अस्पतालों पर गिरी गाज, 33 हॉस्पिटल आयुष्मान योजना से बाहर
रायपुर। Ayushman Yojana : छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। राज्य नोडल एजेंसी ने योजना के दिशा-निर्देशों का पालन न करने पर 59 पंजीकृत अस्पतालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। जानकारी के अनुसार, इन अस्पतालों द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के निर्धारित नियमों और मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। राज्य नोडल एजेंसी ने जांच के बाद इन अस्पतालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया गया कि, HEM 2.0 पोर्टल पर पंजीयन और जानकारी अपडेट नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई।
Read Nore: न्यायिक मजिस्ट्रेट को मिली परिवार समेत जान से मारने की धमकी, मांगी गई फिरौती, कार्यप्रणाली पर लगाए गंभीर आरोप
बता दें कि, प्रदेश के 33 अस्पतालों को निलंबित किया गया है, जबकि 26 अस्पतालों का भुगतान और प्री-ऑथ रोक दिया गया है। इसमें राजधानी रायपुर के 44 अस्पताल भी शामिल हैं। इन अस्पतालों ने HEM 2.0 पोर्टल पर एक बार भी आवेदन प्रस्तुत नहीं किया। ऐसे अस्पतालों को अगले आदेश तक सस्पेंड कर दिया गया है।
आवेदन नहीं करने पर ये 21 अस्पताल निलंबित
न्यू आयुष्मान हॉस्पिटल, बेमेतरा
ए पी सर्जिकल सेंटर, दुर्ग
आईएमआई अस्पताल, दुर्ग
ओम् हॉस्पिटल, दुर्ग
साईं कृपा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, दुर्ग
गंगोत्री अस्पताल, दुर्ग
सोमेश्वर अस्पताल, गरियाबंद
सेवा भवन अस्पताल, महासमुंद
जौहरी अस्पताल, रायपुर
महादेव अस्पताल, रायपुर
न्यू रायपुरा अस्पताल, रायपुर
शिवम अस्पताल, रायपुर
सौभाग्य अस्पताल, रायपुर
जैन अस्पताल, रायपुर
लक्ष्मी हॉस्पिटल एवं मैटरनिटी होम, रायपुर
सिद्धि विनायक अस्पताल, रायपुर
वरदान हॉस्पिटल, रायपुर
वासुदेव मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर
श्री राम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर
माँ शारदा नर्सिंग होम, रायपुर
ओम नेत्र केंद्र एवं लेजर विजन, रायपुर
12 अस्पताल निलंबित
इनमें वे अस्पताल शामिल हैं। जिन्होंने जिन्होंने पोर्टल पर आवश्यक जानकारी अपडेट नहीं की। जिस वजह से इन अस्पतालओं को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है।
पिनाकी सोभा हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी केयर, जीपीएम
एमडी मोदी मेमोरियल हॉस्पिटल, जांजगीर-चांपा
नेताम अस्पताल एवं बांझपन केंद्र, कोंडागांव
श्री उत्तम साई केयर हॉस्पिटल, महासमुंद
श्री दानी केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर
श्री कृष्णा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर
श्री महावीर अस्पताल, रायपुर
श्री साईं राम अस्पताल, रायपुर
काल्दा नर्सिंग होम, रायपुर
कान्हा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर
प्रज्ञा अस्पताल, रायपुर
लाइफ केयर हॉस्पिटल, रायपुर
26 अस्पतालों का भुगतान और प्री-ऑथ रोका गया
वहीं कुछ अस्पतालों के आवेदन अपूर्ण पाए गए और उन्होंने दोबारा आवेदन नहीं किया। ऐसे में इनके भुगतान और प्री-ऑथ (Pre-Authorization) पर रोक लगा दी गई है।
शकुंतला अस्पताल, बालोद
सुविधा हॉस्पिटल, दुर्ग
रूप जीवन हॉस्पिटल, कबीरधाम
श्री राधे कृष्णा केयर हॉस्पिटल, महासमुंद
पांडे नर्सिंग होम, रायपुर
दृष्टि नेत्रालय, रायपुर
वैदेही अस्पताल, रायपुर
अनंत अस्पताल, रायपुर
श्री साई केयर हॉस्पिटल, रायपुर
अनुष्का अस्पताल, रायपुर
ममता अस्पताल, रायपुर
लालमती मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर
कर्मा अस्पताल, रायपुर
श्री राम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर
रायपुर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, रायपुर
श्रीमां सारदा आरोग्यधाम अस्पताल, रायपुर
रूपजीवन अस्पताल, रायपुर
श्री दानी केयर हॉस्पिटल, रायपुर
जीवन अनमोल अस्पताल,
रायपुर सद्भावना अस्पताल, रायपुर
एकता इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ, रायपुर
चंद्राणी सरदारीलाल नेत्र एवं ईएनटी अस्पताल, रायपुर
रावतपुरा सरकार अस्पताल, रायपुर
आस्था मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर
छत्तीसगढ़ नेत्र चिकित्सालय, रायपुर
शाश्वत अस्पताल, रायपुर
बता दें कि, इस कार्रवाई का सबसे ज्यादा असर रायपुर जिले में देखने को मिला। तीनों कैटेगरी में मिलाकर सबसे अधिक 44 अस्पताल रायपुर के हैं। बताया गया कि, सभी आयुष्मान पंजीकृत अस्पतालों को HEM 2.0 पोर्टल पर जानकारी अपडेट करना और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के लिए 31 दिसंबर 2025 अंतिम तिथि तय की गई थी। बावजूद इसके लापरवाही कई गई।
Ayushman Yojana: प्रशासन का कहना है कि, आयुष्मान भारत योजना के तहत पारदर्शिता और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और अन्य पंजीकृत अस्पतालों को भी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी गई है।




