न्यायिक मजिस्ट्रेट को मिली परिवार समेत जान से मारने की धमकी, मांगी गई फिरौती, कार्यप्रणाली पर लगाए गंभीर आरोप
बालोद। Balod News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में न्यायिक व्यवस्था से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। गुंडरदेही थाना क्षेत्र में तैनात एक न्यायिक मजिस्ट्रेट और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है।
Read More: 30 अप्रैल तक जमा करें संपत्ति कर, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई, 20 हजार से ज्यादा बकायेदारों को अंतिम नोटिस जारी
जानकारी के अनुसार, मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार देवांगन को एक बंद लिफाफे में धमकी भरा पत्र मिला, जिसमें 3 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई है। पत्र में पैसे नहीं देने पर मजिस्ट्रेट और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। पत्र में खुद को नक्सली संगठन से जुड़ा बताया गया है और यह भी दावा किया गया है कि वे बस्तर, कांकेर, ओडिशा और झारखंड क्षेत्रों में सक्रिय हैं।
पत्र में न्यायिक कार्यप्रणाली पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं और भ्रष्टाचार का उल्लेख करते हुए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है। पत्र में लिखा गया कि,’ तुम्हारे ऑफिस में रुपये लेकर तुम्हारे बाबू लोग फाइल को गायब कर गरीबों को परेशान करते हैं। साथ ही कहा गया कि, तुम जैसे दुष्ट को मारना है और देश को बचाना है।’ पैसे लेकर हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने और पावर का दुरुपयोग करने के भी आरोप लगाए गए हैं।
Read More: राजधानी में आज 6 घंटे रहेगा वॉटर शटडाउन, शहर की 11 टंकियों से नहीं होगी पानी की सप्लाई, जानें वजह
Balod News: वहीं घटना के बाद मजिस्ट्रेट ने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां भी मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच में जुट गई हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह धमकी वास्तविक नक्सली संगठन की है या किसी शरारती तत्व की करतूत।

Skip to PDF content




