[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राजधानी में फर्जी डिग्री रैकेट का पर्दाफाश, आरोपी ने नौकरी दिलाने के नाम पर 2 करोड़ से भी ज्यादा की ठगी

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में फर्जी नौकरी और डिग्री रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। रायपुर पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के मास्टरमाइंड सुनील प्रताप को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पोस्ट ऑफिस में नौकरी दिलाने और MBBS-BAMS जैसी प्रोफेशनल डिग्री दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करता था। इस पूरे फर्जीवाड़े के जरिए अब तक करीब 2 करोड़ 34 लाख रुपए की ठगी की जा चुकी है।

Read More: पैसों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया अधमरा, हालत गंभीर

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह 30 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बना चुका है। इस मामले में अब तक कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन और बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज भी जब्त किए हैं, जिनका इस्तेमाल ठगी के लिए किया जाता था।

Read More: राजधानी में सरेरहा गुंडागर्दी, युवती पर कमेंट करने से रोका तो भड़के बदमाश, युवक के सीने-जांघ में घोंप दिया चाकू 

Raipur News: मामले में फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट में और कितने लोग शामिल हैं। रायपुर पुलिस की इस कार्रवाई से एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close