[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

पैदल मार्च कर ममता बनर्जी ने भरा नामांकन, जीत का दावा करते हुए कहा-‘हम सरकार बनाएंगे’

कोलकाता। West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होने हैं। जिसके लिए आज सीएम तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने आज भवानीपुर सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इससे पहले उन्होंने पैदल मार्च निकाला। जिसमें बड़ी संख्या में टीएमसी नेता और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने अपने कालीघाट स्थित आवास से पैदल मार्च करते हुएगोपालनगर में सरकारी सर्वे बिल्डिंग में नामांकन पत्र दाखिल किया।

Read More: असम समेत तीन राज्यों में मतदान कल, EVM में कैद होगा उम्मीदवारों का भविष्य, किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम 

बता दें कि, पश्चिम बंगाल में  23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और 4 मई को परिणाम आएंगे। भवानीपुर को ममता बनर्जी का गढ़ कहा जाता है और इसी सीट से पिछले सप्ताह इस सीट से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी ने अपना नामांकन दाखिल किया था। ऐसे में ये चुनाव कई मायनों में खास और दिलचस्प भी है। यह निर्वाचन क्षेत्र 2026 के विधानसभा चुनावों का प्रतीकात्मक केंद्र बन गया है।

Read More: बिलासपुर पहुंचा सचिन तेंदुलकर का परिवार, ग्रामीणों के साथ बिताया समय, स्वास्थ्य सेवाओं का किया निरीक्षण, देखें खूबसूरत तस्वीरें

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल की सीएम और भवानीपुर से TMC उम्मीदवार ममता बनर्जी ने कहा कि, “मैं बचपन से यहीं रहती हूं मेरे पास जो कुछ भी है, वह सब यहीं है। मैं भवानीपुर के लोगों को धन्यवाद देती हूँ और सलाम करती हूँ। मैंने अपना नॉमिनेशन फाइल कर दिया है, और मैं सभी तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत की कामना करती हूँ। हम सरकार बनाएंगे। “

सौजन्य IANS 

सौजन्य ANI

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close