छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
दिल्ली दौरे पर सीएम साय, बस्तर के विकास को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात
रायपुर। CM Sai In Delhi: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे पर है। इस दौरान वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से महत्वपूर्ण मुलाकात करेंगे। बैठक में ‘बस्तर विकास 2.0’ को लेकर विस्तार से चर्चा होगी। साथ ही नक्सल प्रभाव खत्म होने के बाद बस्तर क्षेत्र की मौजूदा स्थिति और विकास कार्यों की जानकारी भी गृह मंत्री को दी जाएगी।
Read More: सीएम साय ने की बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की सौजन्य भेंट मुलाकात, विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा
CM Sai In Delhi: मुख्यमंत्री साय अपने दौरे के दौरान कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे और छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम साय कल सुबह दिल्ली से रायपुर लौटेंगे।

यह भी देखें
Advertisement



