छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
लिंक भेजकर फंसाया, फिर टास्क के बहाने खाते से उड़ाए पैसे, राजधानी में जॉब दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी
रायपुर। Raipur Fraud Case : ऑनलाइन ठगी के कई तरह के मामले सामने आते रहते हैं। जिसमें शातिर ठग लोगों को लालच देकर अपने जाल में फंसाते और वारदात को अंजाम देते हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है,जहां पार्ट टाइम जॉब दिलाने के नाम पर एक युवक से बड़ी रकम ठग ली गई। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है।
Read More: राहुल गांधी ने सरमा को बताया देश के भ्रष्ट सीएम, निशाना साधते हुए कहा- ‘हम उन्हें नहीं छोड़ने वाले’
मिली जानकारी के अनुसार, कोटा निवासी अविनाश सराफ को अज्ञात ठगों ने पार्ट टाइम जॉब का लालच दिया। ठगों ने एक लिंक भेजकर पहले रजिस्ट्रेशन करवाया और फिर अलग-अलग टास्क पूरे करने के नाम पर पैसे जमा करवाए। इसके बाद आरोपियों ने चालाकी से पीड़ित के बैंक अकाउंट की जानकारी हासिल कर ली और उसके खाते से कुल ₹1 लाख 82 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए।
Read More: प्रदेश में कल से मनाया जाएगा चावल उत्सव, राशनकार्ड धारकों को एक साथ मिलेगा का राशन
Raipur Fraud Case : धोखाधड़ी का पता चलने पर अविनाश सराफ ने तुरंत सरस्वती नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर ठगों की तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिफ्तारी की जाएगी।
Advertisement



