छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
समर वेकेशन के बीच बढ़ी टेंशन, रेलवे ने एक साथ 14 ट्रेनों को किया रद्द, घर से निकलने से पहले चेंक करे लिस्ट
Train Cancelled: अप्रैल महीने की शुरूआत हो चुकी है और ऐसे में स्कूल के एग्जाम खत्म होने के साथ ही समर वेकेशन शुरू होने वाले हैं। ऐसे में बहुत से लोग अपने घर परिवार और दोस्तों के साथ घुमने जाने का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी अप्रैल महीने में कहीं जाने वाले हैं और आपने ट्रेन टिकट बुक की है तो जान लें की रेलवे ने एक बार फिर कई ट्रेनों को रद्द किया है। जिससे की हजरों यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है।
Train Cancelled: दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने बिलासपुर–रायपुर रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की मरम्मत और ट्रैक सुधार का काम जारी है, जिसके कारण मुख्य लाइन को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा है। इसके अलावा झारसुगुड़ा सेक्शन में नई रेलवे लाइन बिछाई जा रही है और अकलतरा स्टेशन पर यार्ड के आधुनिकीकरण का काम भी चल रहा है। रेलवे ने 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों पर कुल 14 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इनमें 10 एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
ट्रेन नंबर 12807 – विशाखापत्तनम से हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (निर्धारित तारीखों पर रद्द)
ट्रेन नंबर 12410 – हज़रत निजामुद्दीन से रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस (निर्धारित तारीखों पर रद्द)
ट्रेन नंबर 18237 – कोरबा से अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द)
ट्रेन नंबर 12101 – लोकमान्य तिलक टर्मिनल से शालीमार एक्सप्रेस (अलग-अलग तारीखों में रद्द)
ट्रेन नंबर 12102 – शालीमार से लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस (अलग-अलग तारीखों में रद्द)
ट्रेन नंबर 12808 – हज़रत निजामुद्दीन से विशाखापत्तनम एक्सप्रेस (निर्धारित तारीखों पर रद्द)
ट्रेन नंबर 18030 – शालीमार से लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस (4 अप्रैल से 24 अप्रैल तक रद्द)
ट्रेन नंबर 12409 – रायगढ़ से हज़रत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस (निर्धारित तारीखों पर रद्द)
ट्रेन नंबर 18238 – अमृतसर से बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (7 अप्रैल से 27 अप्रैल तक रद्द)
ट्रेन नंबर 18029 – लोकमान्य तिलक टर्मिनल से शालीमार एक्सप्रेस (6 अप्रैल से 26 अप्रैल तक रद्द)

Advertisement