कुएं ने निगली 9 जिंदगियां, दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 9 सदस्यों की मौत, शोक में डूबा पूरा गांव
नासिक। Nashik Car Accident: महाराष्ट्र से लगे नासिक से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कुएं में कार गिरने से एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत हो गई। जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और बचाव दल द्वारा रेस्क्यू किया गया।
Read More: बंगाल दौरे पर सीएम साय, बीजेपी प्रत्याशियों के नामांकन रैली में होंगे शामिल
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा नासिक डिंडोरी के शिवाजी नगर इलाके की है। जहां बीते शुक्रवार की रात शिवाजीनगर के राजे बैंक्वेट हॉल में वडजे क्लासेस की तरफ से वार्षिक समारोह में शामिल होने के लिए इंदौरे गांव के रहने वाले सुनील दत्तात्रेय अपने परिवार समेत पहुंचे थे। तभी रात करीब 11:30 बजे ड्राइवर का कार पर से नियंत्रण हट गया और रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पानी से भरे गहरे कुएं में जा गिरी।
वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और बचाव दल, डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद और बचाव दल ने एक -एक कर लोगों को कुएं से बाहर निकाला। क्योंकि रात का समय था और कुआं पानी से पूरा भरा हुआ था इसलिए रेस्क्यू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं दो क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। बताया गया कि, इस हादसे में कार सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई।
Read More: जानिए अप्रैल में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की लिस्ट
Nashik Car Accident: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान सुनील दत्तात्रेय दरगोडे (उम्र 34), उनकी पत्नी रेशमा सुनील दरगोड़े (30), बेटी राखी उर्फ गुणवंती (10) और दो भतीजी माधुरी अनिल दरगोड़े (13), श्रवणी अनिल दरगोड़े (11) आशा अनिल दरगोड़े (32), उनके बेटे श्रेयश अनिल दरगोड़े (11), बेटी सृष्टि अनिल दरगोड़े (14) और भतीजी समृद्धि राजेश दरगोड़े (7) के रूप में हुई है। घटना के बाद डिंडोरी पुलिस ने एक्सीडेंट का मामला दर्ज कर आगे की चांज शुरू कर दी है।
#WATCH | Nashik, Maharashtra: A car fell into a water-filled well in Shivaji Nagar, Dindori, last night, killing nine members of the same family. They were returning home after attending an event when the driver lost control and the car plunged into the well. Dindori police have… pic.twitter.com/mdHK6Tmftx
— ANI (@ANI) April 4, 2026
सौजन्य ANI
यह भी देखें




