Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

‘भूपेश बघेल कभी चाहते नहीं थे कि, छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म हो’, भूपेश बघेल के सवाल पर डिप्टी सीएम ने किया पलटवार

रायपुर। Arun Sao On Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेश में नक्सलवाद के समाप्त होने, पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था और पेट्रोल की कीमतों पर बयान दिया। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी जमकर निशाना साधा और उनकी नक्सल नीति पर सवाल उठाए।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि,जब इनकी सरकार बनी तो नक्सलियों ने खुशी मनाई थी, क्योंकि पिछली सरकार ने पुलिस और जवानों का हाथ बांध दिया था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, भूपेश बघेल कभी चाहते नहीं थे कि, छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म हो। आज भी इनकी मंशा बार-बार स्पष्ट हो रही है। इन्हें प्रदेश के विकास और खुशहाली से कोई लेना-देना नहीं है। प्रदेश में नक्सलवाद खत्म हुआ तो क्या सुरक्षा बल लौटाए जायेंगे वाले बयान पर कहा कि, जब समय आएगा तो सुरक्षा जवान भी लौटाए जाएंगे।

Read More: राम नाम से गुंजायमान हुआ नर्मदा कुंड, हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, आस्था और विश्वास का दिखा विराट रूप 

डिप्टी सीएम ने कहा कि, 16,000 नक्सल प्रभावितों के पुनर्वास पर तेजी से काम किया जा रहा है। नक्सलवाद के खिलाफ हमने हर तैयारी से अभियान शुरू किया था। जब नक्सली सरेंडर करेंगे तो उनके अच्छा पुनर्वास मिले और दूसरी ओर आम लोगों को सरकारी सुविधाएं पहुंचाई है। इस तैयारी का बड़ा प्रतिफल हमें मिला है की इतने कम समय में नक्सलवाद समाप्त हुआ है।

पश्चिम बंगाल में न्यायिक अधिकारी को बंधक बनाए जाने और सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी पर डिप्टी सीएम साव ने कहा कि, हम बार-बार कहते रहे, पश्चिम बंगाल में कानून का राज नहीं है। पश्चिम बंगाल संविधान से नहीं चल रहा है। वहां ममता बनर्जी की तानाशाही कर रही है। जिसके की आज पश्चिम बंगाल की जनता उनसे परेशान है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि, निश्चित रूप से आने वाले चुनाव में ऐसी सरकार को उखाड़ कर फेंकेगी।

Read More: अभनपुर में हुए नितेश बत्रा हत्याकांड का पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, इस वजह से हुई थी युवक की हत्या

Arun Sao On Bhupesh Baghel:  वैट में छूट खत्म होने से बढ़े पेट्रोल के दाम मामले में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, आम जनता मजबूती से सरकार के साथ खड़ी है। हम मिलजुल कर इस चुनौती का सामना करेंगे। वैश्विक स्थिति ठीक होने से स्थिति में सुधार होगा। इस दौरान उन्होंने मनीष कुंजाम के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, आरोप निराधार है और नक्सलियों ने स्वेच्छा से सरेंडर किया है। सरकार की सरेंडर पॉलिसी से प्रभावित होकर कई कमांडर ने आत्मसमर्पण किया।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close