[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राम नाम से गुंजायमान हुआ नर्मदा कुंड, हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, आस्था और विश्वास का दिखा विराट रूप

रायपुर। CG News: रायपुर के फाफाडीह स्थित नर्मदा कुंड मंदिर में आज श्रद्धा और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके आगमन से मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं का उत्साह दोगुना हो गया। ये पावन अवसर हनुमान जन्मोत्सव का था, जिसके चलते सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे। इस दौरान किरण सिंह देव और लक्ष्मी वर्मा सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

Read More: अभनपुर में हुए नितेश बत्रा हत्याकांड का पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, इस वजह से हुई थी युवक की हत्या 

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ की धरती भगवान श्रीराम से गहराई से जुड़ी हुई है और यह उनका ननिहाल माना जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि वनवास काल का अधिकांश समय भगवान श्रीराम ने यहीं बिताया, जो प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने अयोध्या दर्शन योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि, बीते दो वर्षों में 42 हजार से अधिक श्रद्धालु इस योजना के माध्यम से अयोध्या धाम के दर्शन कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने गौ सेवा के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और नर्मदा कुंड को आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र बताया।

Read More: “मेरी खामोशी को हार मत समझना…” पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का आया रिएक्शन, शायराना अंदाज में दिया बड़ा संदेश 

CG News:  उल्लेखनीय है कि, मंदिर में पांच दिवसीय राम कथा का आयोजन किया गया था, जिसका समापन गुरुवार को हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य जजमान पवन खंडेलवाल और विशाल खंडेलवाल रहे। इस दौरान पवन खंडेलवाल और विशाल खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री को 56 भोग प्रसादी भेंट कर उनका स्वागत और सम्मान किया। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का संदेश भी देता है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close