अभनपुर में हुए नितेश बत्रा हत्याकांड का पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, इस वजह से हुई थी युवक की हत्या
रायपुर। Abhanpur Murder Update: अभनपुर थाना क्षेत्र में हुए पाकिस्तानी युवक नितेश बत्रा हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस पूरे मामले के पीछे लव ट्राइंगल की कहानी सामने आई है। पुलिस ने 2 नाबालिग, 2 बालिग और 1 युवती सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
Read More: “मेरी खामोशी को हार मत समझना…” पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का आया रिएक्शन, शायराना अंदाज में दिया बड़ा संदेश
जांच में सामने आया है कि, आरोपी श्याम सुंदर और मृतक दोनों ही एक ही युवती से प्रेम करते थे। इसी को लेकर श्याम सुंदर ने पूरे हत्याकांड की साजिश रची। योजना के तहत युवती ने नितेश बत्रा को मिलने के लिए बुलाया। बातचीत के दौरान युवती ने लोहे के पाइप से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी श्याम सुंदर ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं मृत समझकर आरोपी श्याम सुंदर ने अपने नौकरों, जिनमें 2 नाबालिग, माइकल और सुमित कोसले शामिल थे उनकी मदद से शव को ऑटो में डालकर सुनसान इलाके में ले गए। वहां नाबालिगों और सुमित कोसले ने गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया।
Read More: बोर्ड परीक्षा के नाम पर ठगी का खेल, फर्जी फोन कॉल को लेकर शिक्षा मंडल ने जारी किया निर्देश, कहा- तुरंत करें शिकायत
Abhanpur Murder Update: पुलिस के मुताबिक, आरोपी श्याम सुंदर रायपुर में आलू-प्याज का थोक व्यापार करता है, जबकि युवती शादीशुदा है और एक बच्चे की मां है। मुख्य आरोपी श्याम सुंदर और युवती को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, आरोपी माइकल अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। इस पूरे मामले में अभनपुर थाने में पहले ही एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस जल्द ही पूरे घटनाक्रम का विस्तृत खुलासा करेगी।




