मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट, प्रदेश के कई इलाके में गरज-चमक के साथ चलेंगी तेज आंधी

रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जिसे देखते हुए मौमस विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट घोषित किया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के सूरजपुर, कोरिया, पेंड्रा, कोरबा, मुंगेली, बिलासपुर, बालोद, राजनांदगांव और बेमेतरा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Read More: प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल, 30 पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
बता दें कि, इन इलाकों में तेज आंधी, गरज-चमक और मौसम के अचानक बिगड़ने की संभावना जताई गई है। वहीं चांपा, बलौदा बाजार, रायपुर, दुर्ग और धमतरी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
Read More: देशभर में हनुमान जयंती की धूम, मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, गूंजे जय बजरंग बली के जयकारे
CG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार चार अप्रैल से लगभग सभी संभागों में बादलों की सक्रियता बढ़ेगी और हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं आगामी तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।




