तेजी से बहाएंगे विकास की गंगा… सीएम साय ने 375 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

रायपुर। Raipur News: रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बड़ा ऐलान करते हुए राज्य के सभी जिलों में एक साथ 108 संजीवनी एक्सप्रेस के तहत 375 नई एम्बुलेंस का शुभारंभ कर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और बस्तर के विकास को लेकर महत्वपूर्ण बातें कहीं।
Read More: राजधानी के इन स्कूलों पर निगम का कड़ा एक्शन, टैक्स नहीं देने पर किया सील,कई बड़े संस्थानों के वर्षो से लाखों रूपये बकाया
सीएम साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ देश का दूसरा राज्य बन गया है, जहां नवजात शिशुओं के लिए भी विशेष एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत से स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। सीएम साय ने केंद्र सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प अब जमीन पर साकार हो रहे हैं।
Read More: डेडलाइन के अंतिम दिन सुरक्षाबलों को मिली सफलता, दो हार्डकोर नक्सलियों ने AK-47 के साथ किया सरेंडर
Raipur News: बस्तर क्षेत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बस्तर के लोग पिछले चार दशकों से विकास से वंचित रहे, लेकिन अब सुरक्षा बलों के प्रयासों से क्षेत्र तेजी से नक्सलमुक्त हो रहा है। आने वाले समय में बस्तर में विकास की गंगा बहाई जाएगी। अंत में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का आभार व्यक्त किया।




