‘बस्तर अब विकास के पथ पर अग्रसर है’, लोकसभा में नक्सलवाद पर बोले अमित शाह, कांग्रेस पर भी साधा निशाना
नई दिल्ली। Amit Shah on Naxalism: मोदी सरकार की नक्सलवाद के खात्मे को लेकर दी गई डेडलाइन कल पूरी हो रही है। जिसे लेकर आज लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चर्चा की। चर्चा की शुरुआत शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे करेंगे, जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री सदन को नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई और अब तक की प्रगति की जानकारी दी।
उन्होंने लोकसभा में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई पर कहा कि, “आज बस्तर से नक्सलवाद लगभग पूरी तरह खत्म हो चुका है। बस्तर के हर एक गांव में स्कूल खोलने के लिए एक अभियान चलाया गया। इस क्षेत्र के हर गाँव में राशन की दुकान खोलने के लिए एक मुहिम शुरू की गई। हर तहसील और पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) स्थापित किए गए हैं। लोगों को आधार कार्ड और राशन कार्ड जारी किए गए हैं, और अब उन्हें पाँच किलोग्राम अनाज मिल रहा है।
Read More: नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में हेरोइन के साथ आरोपियों को किया गिरफ्तार, पंजाब से है कनेक्शन
मैं बस उन लोगों से यह पूछना चाहता हूँ जो यहाँ नक्सलवाद की वकालत कर रहे थे, लोगों को अब तक ये लाभ क्यों नहीं मिले? बस्तर के लोग इसलिए पीछे रह गए क्योंकि इस क्षेत्र पर ‘लाल आतंक’ का साया मंडरा रहा था इसीलिए विकास उन तक नहीं पहुँच पाया। आज, वह साया हट गया है, और बस्तर अब विकास के पथ पर अग्रसर है।”
इसके साथ ही गृह मंत्री ने कहा कि, “जो लोग एक सशस्त्र आंदोलन के पैरोकार बनकर यह कहते हैं कि उन्होंने अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी, मैं उनसे पूछता हूं क्या आप संविधान का सम्मान करेंगे या नहीं? यदि किसी के साथ अन्याय होता है, तो उसके लिए अदालतें स्थापित की गई हैं, विधानसभाएँ, जिला परिषदें और तहसीलें गठित की गई हैं। मैं यह कहना चाहता हूँ कि वह दौर अब खत्म हो चुका है। यह नरेंद्र मोदी की सरकार है। जो कोई भी हथियार उठाएगा, उसे जवाबदेह ठहराया जाएगा। इस तरह का बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार इन मुद्दों के प्रति संवेदनशील है, वह सभी शिकायतों को सुनने के लिए तैयार है और उन्हें हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। ”
Read More: 14 साल बाद मिली आज़ादी… आजीवन कारावास के 10 कैदियों की समय से पहले होगी रिहाई, सरकार ने दी मंजूरी
कांग्रेस पर साधा निशाना
Amit Shah on Naxalism: केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि, ‘आज़ादी के बाद के 75 सालों में से 60 साल तक सत्ता आपके (कांग्रेस के) हाथों में रही। तो फिर, आज तक आदिवासी समुदाय विकास से वंचित क्यों रहे? असली विकास तो पीएम नरेंद्र मोदी के आने के बाद ही हो रहा है। 60 सालों तक आप उन्हें घर या साफ़ पानी उपलब्ध कराने में नाकाम रहे, आपने उनके लिए कोई स्कूल नहीं बनाया, आपने उनके इलाकों तक मोबाइल टावर और बैंकिंग सुविधाएँ पहुँचने से रोकीं, और फिर भी, अब आप ही लोग जवाबदेही की माँग कर रहे हैं?”




