छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
ड्रंक ड्राइविंग पर वार, एक रात में पकड़े गए 137 ड्रंक ड्राइवर्स, अब तक 1400 पर एक्शन
रायपुर। Raipur News: रायपुर में नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। 28 मार्च शनिवार रात 11 बजे चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में 137 ड्रंक ड्राइवर्स पकड़े गए।
पुलिस के मुताबिक, इस साल अब तक करीब 1400 लोगों पर कार्रवाई की जा चुकी है। सभी आरोपियों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत चालान कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Raipur News: अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान किसी टारगेट को पूरा करने के लिए नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशे में वाहन चलाने से बचें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि हादसों को रोका जा सके।
Advertisement




