बड़ा हादसा टला… मौत को छूकर निकले 161 यात्री, दिल्ली IGI एयरपोर्ट में कराई गई इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली। Indigo Flight Emergency Landing: राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आज शनिवार की सुबह इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया गया कि, विशाखापट्टनम से आ रहे इंडिगो (IndiGo) के विमान के इंजन में संभावित तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए रनवे पर तुरंत दमकल की गाड़ियां तैनात की गई थी।
Read More: लाल आतंक का अंत निकट, छत्तीसगढ के इस जिले से 3 माओवादियों ने किया सरेंडर, कई बड़े नक्सल वारदातों में थे शामिल
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के अधिकारियों ने बताया कि, एक इंडिगो फ़्लाइट विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से दिल्ली आ रही थी, तभी उसमें इंजन फेल होने जैसी स्थिति पैदा हो गई। जिसके बाद सुबह 10:39 बजे IGI एयरपोर्ट के रनवे 28 पर इमरजेंसी लैंडिंग की। बताया गया कि, फ़्लाइट में करीब 161 यात्री सवार थे। एयरलाइन और DIAL टर्मिनल ऑपरेशंस टीम ने यात्रियों का पूरा ध्यान रखा। सूचना मिलते ही मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) के तहत दमकल की कई गाड़ियों को रनवे की ओर रवाना किया गया,ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो।
Read More: पश्चिम एशिया में युद्ध के हालातों के बीच सीएम साय की अहम बैठक, पेट्रोलियम और गैस सिलेंडरों की उपलब्धता पर की चर्चा
Indigo Flight Emergency Landing: फ्लाइट में टेक्निकल फाल्ट होने की वजह से कॉल हुई थी. सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया था. इंडिगो की तकनीकी टीम अब विमान की सघन जांच कर रही है ताकि खराबी का पता लगाया जा सके। राहत की बात यह रही कि विमान की लैंडिंग सामान्य रही और किसी भी अप्रिय घटना नहीं हुई। विमान में सवार सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।




