[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

पीएम मोदी करेंगे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात, मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव को लेकर होगी चर्चा

नई दिल्ली। PM Modi CMs Meeting: मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से शाम 6.30 बजे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे। इस दौरान वे पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के संदर्भ में राज्यों की तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य टीम इंडिया की भावना के अनुरूप सभी प्रयासों में तालमेल सुनिश्चित करना होगा।

Read More: छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में अंधड़ और बारिश की चेतावनी, ओलावृष्टि का अलर्ट जारी 

बता दें कि, इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली इस बातचीत में उन 5 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल नहीं होंगे, जहां विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के चलते इस बातचीत में तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, असम और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री शामिल नहीं होंगे। प्रधानमंत्री मोदी की इस बैठक में ऊर्जा और ईंधन सुरक्षा को लेकर चर्चा होगी। पश्चिम एशिया में तनाव से कच्चे तेल और गैस की वैश्विक सप्लाई प्रभावित हो सकती है। केंद्र सरकार राज्यों के साथ मिलकर ईंधन की उपलब्धता और कीमतों पर चर्चा करेगी।

Read More: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 13 दिन पहले ही हुई थी शादी, घर में पसरा मातम 

इसके अलावा युद्ध के कारण समुद्री व्यापार मार्गों पर पड़ने वाले असर और जरूरी वस्तुओं की सप्लाई चेन को टूटने से बचाने की रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि, चुनावी राज्यों के मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि वहां आचार संहिता लागू है। उन्होंने बताया कि, चुनाव वाले राज्यों के मुख्य सचिवों के लिए एक अलग बैठक होगी, जिसका आयोजन कैबिनेट सचिवालय के जरिए किया जाएगा।

PM Modi CMs Meeting: मिडिल ईस्ट के संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी लगातार सक्रिय हैं और पश्चिम एशिया के नेताओं से बातचीत कर रहे हैं। इस मुद्दे पर उन्होंने संसद के दोनों सदनों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस संकट से सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया जूझ रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close