ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़
पेट्रोल शॉर्टेज के बीच बड़ी खबर, अब 200 से 2000 हजार तक ही मिलेगा पेट्रोल, कैन-बोतल में देने पर होगी सख्त मनाही
जालना । Petrol Diesel Shortage : मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से देशभर में पेट्रोल-डीजल के खत्म होने की अफवाह फैलते ही लोग बड़ी संख्या में पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाने के लिए उमड़ पड़े। महाराष्ट्र के जालना से एक वीडियो सामने आया था। जिसमें बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल-डीजल के लिए लंबी कतारें लगाए हुए थे। जिसे देखते हुए जालना की जिला आपूर्ति अधिकारी सविता चौधरी ने एक निर्देश जारी किया।
Read More: नदी में जा गिरी यात्रियों से भरी बस, 23 की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी, घटना का खौफनाक वीडियो आया सामने
बता दें कि, जारी निर्देश के अनुसार, अब दोपहिया वाहनों के लिए अधिकतम 200 रुपये और तीन तथा चार पहिया वाहनों के लिए अधिकतम 2,000 रुपये तक का पेट्रोल ही दिया जाएगा। प्रशासन का कहना है की पेट्रोल और डीज़ल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है लेकिन इसके बावजूद लोग अफवाह के कारण पेट्रोल पंप पर भीड़ देखने को मिल रही है। जिसे नियंत्रित करने के लिए ये निर्देश दिए गए हैं।
Read More: पलक झपकते ही तबाह हुई कई जिंदगियां, दर्दनाक सड़क हादसे में 13 लोगों की जिंदा जलकर मौत, कई घायल
Petrol Diesel Shortage: वहीं कैन, बोतल या किसी भी अन्य कंटेनर में ईंधन देने पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। नियमों का उलंघन करने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं और हर पेट्रोल पंप संचालक के लिए उपलब्ध स्टॉक, मांगा गया स्टॉक और प्राप्त स्टॉक की जानकारी देने को कहा गया। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने और पेट्रोल पंप पर अनावश्यक भीड़ न लगाने की अपील की है।
Advertisement




