CRIME NEWS : फिर विवादों के घेरे में कांग्रेस नेता, जमीन कब्जाने के आरोप में FIR

रायपुर। CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस के पूर्व पार्षद राकेश धोत्रे एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उनके खिलाफ जमीन कब्जाने और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, खम्हारडीह थाना में राकेश धोत्रे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता अनिल बलानी ने आरोप लगाया है कि धोत्रे ने उनकी जमीन की बाउंड्रीवाल तोड़कर कब्जा करने की कोशिश की।
Read More : CRIME NEWS : काँकेर से आया चौंकाने वाला मामला, बच्चे ने उड़ाए 10 लाख के जेवर, ईद पर खुली चोरी की परतें
CRIME NEWS : शिकायत में यह भी कहा गया है कि जब इस कृत्य का विरोध किया गया, तो राकेश धोत्रे ने धमकी दी. घटना के बाद पीड़ित ने थाने में पहुंचकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा यह घटना रायपुर के श्याम नगर, तेलीबांधा क्षेत्र की है, जहां जमीन को लेकर विवाद लंबे समय से चल रहा था। अब इस मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है, क्योंकि आरोपी पूर्व जनप्रतिनिधि हैं।
Read More : Rajasthan Crime News : मेरठ हत्याकांड जैसा मामला, नीले ड्रम में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
CRIME NEWS : पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साक्ष्यों और बयान के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।इस घटनाक्रम के बाद शहर में एक बार फिर जमीन विवाद और रसूखदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है।




