CG NEWS : करंट लगने से युवक गंभीर, 11केवी करंट के चपेट में आया युवक
गरियाबंद। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक गंभीर हादसे की खबर सामने आई है, जहां घर निर्माण के दौरान एक युवक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, यह घटना फिंगेश्वर पुराना बस स्टैंड क्षेत्र की है। युवक वहां एक मकान के निर्माण कार्य में लगा हुआ था। काम के दौरान अचानक वह 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
Read More : CG News:रायपुर कलेक्ट्रेट में बड़ा हादसा,कलेक्ट्रेट परिषर के छत गिरने से मंचा हड़कंप
CG NEWS : घायल युवक की पहचान बेलर निवासी टिकेश्वर साहू के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। उसकी हालत को गंभीर बताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निर्माण स्थल के पास से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन के कारण यह हादसा हुआ। सुरक्षा उपायों की कमी और लापरवाही इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा देती है।
Read More : CG News: सीएम साय ने किया मिशन अंतरिक्ष और प्रोजेक्ट जय विज्ञान का शुभारंभ, अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में भारतीय मेधा की बढ़ेगी दखल
CG NEWS : यह घटना एक बार फिर निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन की आवश्यकता को उजागर करती है, खासकर जहां आसपास बिजली की हाई टेंशन लाइन मौजूद हो।




