Bilaspur Breaking : महामाया मंदिर में पॉकेटमारी कर रही महिला गिरफ्तार, CCTV से हुई पहचान

बिलासपुर। Bilaspur Breaking : महामाया मंदिर (Mahamaya Temple) में नवरात्रि के दौरान उमड़ी भारी भीड़ का फायदा उठाकर पॉकेटमारी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना से श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल बन गया था, लेकिन त्वरित कार्रवाई से आरोपी को पकड़ लिया गया।
जानकारी के अनुसार, नवरात्रि पर्व के चलते मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. इसी भीड़ का फायदा उठाते हुए महिला ने दो अलग-अलग श्रद्धालुओं की जेब से पैसे और कीमती सामान पार कर दिए। पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई।
Read More : CG Breaking : विष्णुदेव साय ने की घोषणा, इस दिन किसानों को धान की अंतर राशि की जाएगी ट्रांसफर…
Bilaspur Breaking : मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने पर आरोपी महिला की पहचान हुई। फुटेज में महिला संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त नजर आई, जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।
आखिरकार, रतनपुर थाना पुलिस (Ratanpur police) ने आरोपी महिला गौरी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि वह पिपरसत्ती गांव की रहने वाली है और पहले भी ऐसे मामलों में संलिप्त रही है।
Read More : ED Breaking : दो दिनों की जांच के बाद ED की टीम जनपद CEO को लेके रायपुर रवाना, घर-दफ्तर में मारा था छापा, हो सकते कई बड़े खुलासे…
Bilaspur Breaking : पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपने कीमती सामान की विशेष सुरक्षा रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। local News Raipur News CM News



