रायगढ़ जिले में फिर मिली अफीम की अवैध खेती, करीब 15 डिसमिल जमीन पर लहलहा रही थी अफीम की फसल, मचा हड़कंप
रायगगढ़। Raigarh Opium Cultivation: छत्तीसगढ़ में बीते कई दिनों से अफीम की खेती को लेकर कई मामले सामने आए हैं। जिसे लेकर प्रदेश में सियासत शुरू हो गई थी। वहीं इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां रायगढ़ जिसे के लैलूंगा से अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आया है। जिसकी सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
बता दें कि, रायगढ़ जिले में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। तमनार के बाद अब लैलूंगा थाना क्षेत्र के घटगांव में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया गया कि, साधराम नागवंशी के खेत में करीब 15 डिसमिल जमीन पर अफीम (Opium Poppy) की अवैध खेती की जा रही थी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
वहीं सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच में अफीम के पौधों की पुष्टि की गई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल फसल नष्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब इस मामले में गहराई से जांच कर रही है कि यह किसी संगठित गिरोह का हिस्सा है या फिर स्थानीय स्तर पर मिलीभगत से यह खेती की जा रही थी।
Raigarh Opium Cultivation: गौरतलब है कि इससे पहले दुर्ग, बलरामपुर और तमनार क्षेत्र में भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। जिससे की प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई थी। कांग्रेस के द्वारा लगातार सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। कांग्रेस ने अपने एक आरोप में कहा था कि, बीजेपी की सरकार लोगों को नशे की ओर धकेलने का काम कर रही है। वहीं इस तरह लगातार सामने आ रहे मामलों से साफ है कि प्रदेश में अवैध अफीम खेती का नेटवर्क गहराता जा रहा है।




