Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबालोदब्रेकिंग न्यूज़हादसा

छट्ठी कार्यक्रम से लौट रही पिकअप वाहन पलटी, हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत, कई घायल

बालोदBalod Accident News: बालोद जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां मंगचुवा थाना क्षेत्र के भंवरमरा के पास रविवार रात एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे की इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

Read More: सीएम साय का केरला दौरा आज, BJP प्रत्याशियों के नामांकन में होंगे शामिल 

मिली जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार सभी ग्रामीण महिलाएं छट्ठी कार्यक्रम से लौट रही थी। इस दौरान मंगचुवा थाना क्षेत्र के भंवरमरा के पास पिकअप वाहन अचानक अनिंयत्रित होकर पलट गई। जिससे की इस 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर, दो मासूम बच्चों सहित करीब 18 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Read More: राजधानी में होने जा रहा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026’ का आयोजन, करीब 3 हजार खिलाड़ी होंगे शामिल

Balod Accident News: वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव के हायर सेंटर रेफर किया गया है। मंगचुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।  फिलहाल क्षेत्र में इस घटना के बाद शोक का माहौल है।

यह भी देखें

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close