फरसा वाले बाबा की मौत से मचा बवाल, समर्थकों ने हाईवे जाम कर किया पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
मथुरा। Mathura Farsa Wale Baba Murder: कृष्ण नगरी मथुरा में इस वक्त बवाल मचा हुआ है। जिसकी वजह गौरक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत है। जानकारी के मुताबिक मथुरा के थाना कोसीकलां के अंतर्गत कोटवन चौकी क्षेत्र के नवीपुर में बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी। लेकिन पुलिस ने कोहरे की वजह से हुआ एक्सीडेंट बताया।
Read More: नए धर्मांतरण कानून के विरोध में मसीही समाज, मशाल रैली निकालकर प्रदर्शन करने का किया ऐलान
मथुरा पुलिस के अनुसार –
“फरसे वाले बाबा चंद्रशेखर ने गौतस्करी के शक में नागालैंड नंबर का एक ट्रक रोका। उसमें सर्फ–साबुन भरे हुए थे। उस वक्त हाइवे पर कोहरा था। तभी राजस्थान नंबर के एक ट्रक ने चंद्रशेखर को कुचल दिया। उनकी मौत हो गई। मामला गोतस्करी का निकला ही नहीं” https://t.co/MRCnTijxHQ pic.twitter.com/yKghKIRvsg— Sachin Gupta (@Sachingupta) March 21, 2026
यह भी देखें




