रामकृष्ण अस्पताल सेप्टिक टैंक हादसे पर राज्य मानव अधिकार आयोग सख्त, स्वतः संज्ञान लेकर मांगी रिपोर्ट
रायपुर। Ramakrishna Hospital Septic Tank Case: रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में सेप्टिक टैंक मामला में तीन युवकों की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना पर छत्तीसगढ़ राज्य मानव अधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है।
जानकारी के मुताबिक, 18 मार्च को सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरिधारी नायक के निर्देश पर रायपुर कलेक्टर से पूरे मामले में विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है। साथ ही एक माह के भीतर पूरी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
Ramakrishna Hospital Septic Tank Case: वहीं इस घटना के बाद सुरक्षा मानकों और लापरवाही को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई को लेकर भी अब निगाहें टिकी हुई हैं।




